अमरोहा, अप्रैल 23 -- बछरायूं। एएनडीपी इंटर कॉलेज में बुधवार को एनसीईआरटी पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कालेज प्रबंध समिति के संयोजन में आयोजित मेले का उद्घाटन प्रबंधक अनुज टंडन ने फीता काटकर किया। प्रधानाचार्य सतवीर सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग ने पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर लगाया है। कक्षा नौ से 12 तक की सभी एनसीईआरटी की किताबें एक ही छत के नीचे शासन द्वारा तय कीमत पर मिलेंगी। बताया कि इन किताबों की दर सस्ती रखी गई है ताकि अभिभावको को बाजार से महंगी निजी किताबें नहीं खरीदनी पड़े। पहली बार सरकार ने किताबों को बच्चों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है। समय पर किताबें उपलब्ध होने पर सत्र शुरू होते ही छात्र-छात्राओं के हाथ में कोर्स आ जाएगा व पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं बनेगी। इस दौरान शरद सिंह, ऋतुजा टंडन...