बाराबंकी, अप्रैल 11 -- एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और मसौली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 630 ग्राम हेरोइन, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार 10 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर मोड़ के पास भारी मात्रा में हेरोइन लेकर आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एएनटीएफ की टीम का गठन किया गया और पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के निर्देशन में कार्रवाई शुरू की गई। शाम के समय पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और करीब 7:35 बजे एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शाने हुसैन (25) निवासी सआदतगंज, थाना मसौली बताया। तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.