एएनएम स्कूल हॉस्टल में बर्थडे पार्टी को लेकर बवाल
मधुबनी, जून 2 -- फुलपरास। स्थानीय एएनएम स्कूल हॉस्टल में देर रात आयोजित बर्थडे पार्टी को लेकर छात्राओं और वार्डेन के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। मामला इतना बढ़ गया कि सूचना मिलने पर थाना पुलिस एवं डायल 112 की टीम को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस की पहल के बाद स्थिति शांत हुई।
विवाद का कारण जानकारी के अनुसार, हॉस्टल वार्डेन महिमा के सहयोग से सोमवार रात हॉस्टल परिसर में एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी के दौरान तेज आवाज में गीत-संगीत बजाया जा रहा था। द्वितीय वर्ष की कई छात्राओं ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें सुबह अस्पताल ड्यूटी पर जाना है, इसलिए पार्टी बंद कर उन्हें आराम करने दिया जाए। आरोप है कि इस मांग को लेकर वार्डेन और छात्राओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
छात्राओं की शिकायत विवाद बढ़ने पर छात्राओं ने अपनी शिकायत संस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.