एएनएम स्कूल में लैंप लाइटिंग सह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, 30 छात्राओं ने ली सेवा की शपथ
मुंगेर, जून 13 -- मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम स्कूल में शुक्रवार को शैक्षणिक सत्र 2025-27 की नव नामांकित 30 प्रशिक्षु छात्राओं के लिए लैंप लाइटिंग सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. राजू कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. रमन कुमार और प्राचार्य कुमारी मंगलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सीनियर छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया। समारोह में प्राचार्य ने सभी नव नामांकित छात्राओं को कैप पहनाकर नर्सिंग के पेशे को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भावना से निभाने की शपथ दिलाई। प्राचार्य कुमारी मंगलम ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि विश्व युद्ध के दौरान फ्लोरेंस नाइटेंगल ने रात के अंधेरे में लैंप जलाकर घायल सैनिकों की सेवा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.