छपरा, मार्च 18 -- मढ़ौरा एएनएम स्कूल में लैम्प लाइटिंग व शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन फोटो - 15 मढ़ौरा एएनएम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शपथ लेती छात्राएं 16 मढ़ौरा एएनएम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते सीएस,डीएसपी व अन्य मढ़ौरा। एक संवाददाता एएनएम स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की छात्राओं के लिए बुधवार को भव्य लैम्प लाइटिंग, कैपिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी, डीएसपी नरेश पासवान, मुख्य पार्षद रूबी सिंह, मीना अरुण, डॉ वीरेश कुमार तथा विद्यालय की प्राचार्या शैल्वी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह के दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। इसके बाद अतिथियों द्वारा विधिवत लैम्प लाइटिंग एवं कैपि...