सीतापुर, फरवरी 11 -- सीतापुर, संवाददाता। डीएम डॉ. राजागणपति आर बुधवार को ब्लॉक कसमंडा के उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊंचाखेरा कला (कम्पोजिट) पहुंचे। जहां उन्होंने विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र में वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सत्र में उपस्थित महिलाओं से बातचीत की। उनकी वैक्सीनेशन संबंधी किताब का अवलोकन किया। उसके बाद उन्होंने वैक्सीनेशन रजिस्टर का अवलोकन किया, जिसमें उन्हें कई कमियां मिलीं। ऐसे में डीएम ने एएनएम चित्रांशी श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिये। वहीं प्राथमिक विद्याल के निरीक्षण में अव्यवस्थाएं मिलने पर प्रधानाचार्य को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं मरीजों को उपलब्ध करायी जायें। वीएचएसएनडी सत्र के निरीक्षण के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.