लखनऊ, अगस्त 24 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला (एएनएम) के 5272 पदों पर भर्ती में संविदा पर कार्यरत सहायक नर्स मिडवाइफ को अधिकतम 15 अंकों तक लाभ दिया है। इस लाभ को जोड़ते हुए आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक में 10272 अभ्यर्थियों का परिणाम कटऑफ को मंजूरी दी गई। आयोग के वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर इसके बारे में पूरी जानकारी अपलोड कर दी गई है।

भर्ती प्रक्रिया के विवरण आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया की ओर से सोमवार को इस संबंध में सूचना जारी सूचना के मुताबिक लिखित परीक्षा में शून्य व ऋणात्मक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को छोड़कर शेष के लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों में संविदा के आधार पर सहायक नर्स मिडवाइफ के रूप में काम करने वाले अनुभव से प्राप्त अधिमानी अंकों को जोड़ा गया है। इसके...