एएनएम भर्ती में आज से 10 तक ऑनलाइन अपलोड किए जा सकेंगे प्रमाण पत्र
लखनऊ, अगस्त 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला (एएनएम) के 5272 पदों पर भर्ती में 10272 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र मिलान के लिए पात्र पाया है। इनके प्रमाण पत्र 27 अगस्त से 10 सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड किए जा सकेंगे। आयोग की ओर से गुरुवार को इस संबंध में सूचना जारी की गई। अयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है। आयोग ने यह साफ किया है कि निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किए गए प्रमाणपत्रों को ही स्वीकार किया जाएगा। ई-मेल, व्यक्तिगत या डाक के माध्यम से भेजे गए अभिलेख स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.