पलामू, फरवरी 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एएनएम प्रतिनियुक्ति रद्द मामले में उपायुक्त ने सिविल सर्जन से स्पष्टीकरण मांगा है। जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नई मोहल्ला, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निमिया में प्रतिनियुक्त एएनएम की प्रतिनियुक्ति रद्द करते हुए उनके मूल पदस्थापन स्थान पर योगदान के लिए वापस लिया गया है। नगरपालिका आम चुनाव 2026 के अंतर्गत पलामू में आचार संहिता लागू है। आचार संहिता के दौरान ही सिविल सर्जन कार्यालय से आदेश जारी किया गया। उपायुक्त ने आचार संहिता उल्लंघन के इस मामले में 24 घंटे के अन्दर सिविल सर्जन से स्पष्टीकरण मांगा है। उक्त मामले के विषय में पूछने पर सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि अभी वे मीटिंग में रांची है, मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.