जमशेदपुर, जुलाई 20 -- राज्य के नर्सिंग संस्थानों में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के एएनएम पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 09 अगस्त है। इसके पश्चात 10 और 11 अगस्त 2026 को आवेदन पत्रों में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन आगामी 23 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। इस पाठ्यक्रम के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं, जिनकी न्यूनतम आयु 31 दिसंबर 2026 तक 17 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: जेपी विवि: स्नातक में नामांकन को नया मौका, 20 से फिर खुलेंगे आवेदन

हिंदी हिन्...