जहानाबाद, अप्रैल 4 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। हुलासगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कार्यरत एक एएनएम ने प्रधान लिपिक के कथित दुर्व्यवहार और मनमानी से तंग आकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। एएनएम का आरोप है कि विगत शुक्रवार को प्रधान लिपिक द्वारा मोबाइल से कॉल करके अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी। तथा शारीरिक शोषण के लिए जबरन दबाव बनाया जाने लगा। एएनएम द्वारा बताया गया कि सारी बातें फोन में रिकार्ड कर लिया गया है। पीड़ित एएनएम ने संबंधित वरीय अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है। उन्होंने सारी बातें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर प्रकाश को बताई गई है। इसके अलावा लिखित आवेदन जिलाधिकारी जहानाबाद एवं सिविल सर्जन को भी दिय...