पटना, फरवरी 11 -- स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को पत्र लिखकर नाराजगी जतायी है कि एएनएम की नियुक्ति के आठ माह बाद भी उनके प्रमाणपत्रों का सत्यापन नहीं किया गया है, जबकि इसके लिए तीन माह का समय दिया गया था। इस कारण कइयों का वेतन भुगतान शुरू नहीं हुआ है। इसको देखते हुए विभाग ने निर्देश दिया है कि एएनएम को सशर्त वेतन जारी करें। विभाग की निदेशक प्रमुख डॉ. रेखा झा ने इस संबंध में सिविल सर्जनों को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि वैसी एएनएम जिनका डाटा एचआरएमएस पर नियुक्ति प्राधिकार से ऑनबोर्डिंग हो चुका है, उन्हें इस शर्त के साथ वेतन दें कि प्रमाणपत्र गलत पाये जाते हैं तो पूरी राशि की एकमुश्त वसूली उनसे की जाएगी। मालूम हो कि 7468 एएनएम की नियुक्ति कर विभिन्न अस्पतालों में पदस्थापन किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.