चाईबासा, मार्च 14 -- चाइबासा। सदर अस्पताल चाईबासा स्थित एएनएम प्रशिक्षण स्कूल में ग्लूकोमा की नवीनतम स्क्रीनिंग तकनीक और प्रबंधन में अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए शुक्रवार को व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक सह नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सेलीन सोसन टोपनो ने बताया कि जिनके परिवार में काला मोतिया का इतिहास रहा हो, वैसे व्यक्तियों को आंखों की जांच करानी चाहिए। जिनकी उम्र 40 वर्ष से अधिक हो वैसे लोगों को भी वर्ष में एक बार अपनी आंखों की जांच अवश्य करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग के दौरान इंट्रा ऑकुलर प्रेशर की जांच होने से ग्लूकोमा का पता चलता है। व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं कार्यशाला के दौरान इंट्रा ऑकुलर प्रेशर जांच करने की विधि को विस्तार पूर्वक बताया गया।कार्यक्रम में सदर अस्पताल चाईबासा के नेत्र पदाधिका...