एएनएम को बांटे प्रतिरक्षण किट
बागेश्वर, मई 29 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में एएनएम को प्रतिरक्षण किट बांटे गए। इस मौके पर एएनएम को किट के उपयोग के लिए निर्देशित किया गया। अस्पताल में एएनएम को किट वितरित करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सपना राजपूत ने कहा कि प्रत्येक को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी होगी। इसके लिए एएनएम को जागरूक होना पड़ेगा और अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को भी जागरूक करना होगा। इस मौके पर किट के साथ विभिन्न सहायक सामग्री भी वितरित की गई। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रमोद सिंह जंगपांगी, गिरीश चंद्र पंत, रोहित पंत, पंकज कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- एएनएम को बांटे प्रतिरक्षण किट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.