मुंगेर, अप्रैल 8 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परवेज अख्तर की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाना तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करना था। इस दौरान सभी एएनएम को आरसीएच पोर्टल 2.0 से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन प्रखंड मूल्यांकन अनुश्रवण सहायक अनुराधा कुमारी एवं किलकारी कार्यक्रम के पदाधिकारी गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। एएनएम को पोर्टल पर लाभार्थियों के पंजीकरण, विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की प्रविष्टि तथा डाटा की शुद्धता बनाए रखने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि सही और समय पर डाटा अपलोड होने से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलने वाली सेवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.