बगहा, मार्च 28 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। पूर्व मध्य युद्ध के बीच रसोई गैस के लिए मची हाहाकार का अब असर अस्पताल में संचालित जीविका दीदी के रसोइयों पर दिखने लगा है। बगहा अनुमडली अस्पताल में जीविका दीदियों के द्वारा अस्पताल के मरीज सहित एएनएम कॉलेज के छात्रों के लिए खाना उपलब्ध कराया जाता था ।वलेकिन रसोई गैस की किल्लत के कारण जीविका दीदियों ने छात्रावास की छात्राओं के लिए रसोई पर हाथ खड़े कर लिए है। अनुमंडलीय अस्पताल के जीविका रसोई की प्रबंधक रुबी कुमारी ने बताया कि उनके पास अब पर्याप्त गैस नहीं है। जो गैस उपलब्ध है उसके उसके सहारे अस्पताल के मरीजों को रसोई उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जीविका के द्वारा एनएम कॉलेज की छात्रावास की 100 छात्रों को प्रतिदिन खाना उपलब्ध कराया जाता था। लेकिन रसोई गैस की किल्लत के कारण खाना को बंद कर दिया ...