गोड्डा, अप्रैल 7 -- गोड्डा संवाद सूत्र । गोड्डा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई दर्जनों एनएम ने सोमवार को गोड्डा विधायक सह झारखंड सरकार में मंत्री संजय प्रसाद के आवास पहुंचकर अपने स्थानांतरण को रोकने की मांग को लेकर उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। एनएम कर्मियों ने बताया कि उपायुक्त द्वारा अचानक किए जा रहे स्थानांतरण से उनके परिवार और बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जिससे उन्हें गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्ञापन सौंपने पहुंची एनएम कर्मियों ने कहा कि वे पहले से ही कम मानदेय पर कार्य कर रही हैं, बावजूद इसके वे पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटी रहती हैं। उनका कहना है कि कम वेतन में परिवार का भरण-पोषण करना ही मुश्किल है, ऐसे में बार-बार स्थानांतरण से आर्थिक और सामाजिक समस्याएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.