हाजीपुर, मार्च 31 -- राजापाकर, संवाद सूत्र। राजापाकर के नियंत्रणाधीन अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकसिकंदर में सोमवार को एएनएम कुमारी आशा की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, सहकर्मियों और ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह के दौरान पूरे परिसर में सम्मान और भावनाओं का माहौल देखने को मिला। कुमारी आशा ने वर्ष 1989 में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। सीमित संसाधनों के दौर से लेकर आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं तक के सफर में उन्होंने क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई। टीकाकरण अभियान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण स्वास्थ्य जागरूकता में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। क्षेत्र के अधिकांश घरों तक उनकी पहुंच और सेवा का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा गया। समारोह में सीएचसी राजपाकर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.