लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- एएनएम ज्योति शुक्ला हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस ने कड़ियां जोड़ना शुरू कर दिया है। शुरुआती जांच में उसका प्रेमी ही शक के दायरे में आ गया है। रविवार को उसी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उधर, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। पति प्रमोद कुमार से विवाद के चलते 37 वर्षीय ज्योति शुक्ला अलग रहती थी। प्रमोद अपने पैतृक गांव करनपुर गोला में रहता था। ज्योति सीतापुर शहर में किराए के मकान में रहती थी और अटरिया स्थित हिंद अस्पताल में एएनएम के पद पर काम कर रही थी। उसका मायका महोली में था। इसी बीच वह महोली के ही एक युवक के संपर्क में आ गई। बताया जाता है कि उनके बीच प्रेम संबंध थे। पति ने प्रेमी पर हत्या का शक जताया है और मितौली पुलिस को तहरीर दी है। मितौली...