सीतापुर, मार्च 18 -- सीतापुर, संवाददाता। डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने बुधवार को ऐलिया ब्लाक के खगसियामऊ उपकेंद्र स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में वीएचएसएनडी सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिलीं बड़ी खामियों के चलते डीएम ने एक एएनएम की सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया, वहीं सीडीपीओ को कड़ी फटकार लगाते हुए कई कर्मियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। डीएम बुधवार को खगसियामऊ के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में वीएचएसएनडी सत्र में पहुंचे। यहां की व्यवस्थाएं देखीं तो कमियां नजर आने पर डीएम के तेवर तल्ख हो गए। उन्होंने गांव की जनसंख्या की जानकारी ली। इस दौरान सीएचओ गैर हाजिर मिले तो उनका वेतन काटने और अनुशासनिक कार्रवाई के लिए कहा। इसके अलावा डीएम ने एएनएम से ड्यू लिस्ट मांगी तो वह नहीं दिखा पाईं। गर्भवती महिलाओं के रजिस्टर भी दुरुस्त नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.