एएनएम की साप्ताहिक बैठक में टीकाकरण पर मंथन
एटा, अप्रैल 27 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को अधीक्षक डा. अश्विनी कुमार मित्तल की अध्यक्षता में एएनएम की साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करना और उन्हें और अधिक प्रभावी बनाने के लिए रणनीति तैयार करना रहा। बैठक के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के नियमित टीकाकरण पर विशेष जोर दिया गया। अधीक्षक ने सभी एएनएम को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी बच्चे या गर्भवती महिला को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा, बैठक में ड्यू लिस्ट के सही संधारण और नियमित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.