धनबाद, अगस्त 19 -- एएनएम नेहा भारती के निधन के बाद उनके परिवार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पति धमेंद्र प्रसाद का कहना है कि नया बैंक खाता खुलवाने के बावजूद झरिया सीएचसी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वेतन इंडियन बैंक के खाते में भेजने की बजाय पीएनबी के पुराने खाते में भेज दिया। इसके कारण पत्नी की मौत के बाद परिवार 10 लाख रुपए के बीमा से वंचित रह गया। पति का कहना है कि विभाग के कहने पर महीनों पहले नेहा भारती का इंडियन बैंक में नया खाता खुलवाया गया था। इस खाते में लगातार तीन माह का वेतन जाने पर खाताधारक को मृत्यु के बाद परिवार को 10 लाख रुपये तक के बीमा का लाभ मिलेगा। अधिकारियों ने इसकी जानकारी भी दी थी। विभाग में नए खाते का ब्योरा भी भेज दिया गया था। बावजूद बावजूद झरिया सीएचसी के अधिकारियो...