मुजफ्फरपुर, जून 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार में एएनएम की पढ़ाई का सत्र दो वर्ष देर चल रहा है। इस कारण एएनएम की छात्राएं किसी भी बहाली में आवेदन नहीं कर पा रही हैं। मुजफ्फरपुर एएनएम स्कूल के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने बताया कि अभी सत्र 2023-25 का प्रैक्टिकल चल रहा है। वर्ष 2024-26- और 2025-27 की परीक्षा का शेड्यूल अब तक जारी नहीं किया गया है। पूरे बिहार में 101 सरकारी एएनएम स्कूल हैं। इसके अलावा निजी एएनएम स्कूल चल रहे हैं।छात्राओं ने बताया कि परीक्षा नहीं होने से वह दूसरे राज्यों और बिहार में भी आने वाली एएनएम की बहाली में आवेदन नहीं कर पा रही हैं। एएनएम स्कूल में हर साल 100 छात्राओं का दाखिला होता है। छात्राओं कहना है कि सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी उन्हें नौकरी नहीं मिल पा रही है। परीक्षा का शेड्यूल कब जारी होगा, इस ...