सीतापुर, अप्रैल 8 -- सीतापुर, संवाददाता। खैराबाद क्षेत्र के गद्दीपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय के परिसर में चल रहे वीएचएसएनडी सत्र का डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएनएम किरन त्रिवेदी गैर हाजिर मिली। इसपर डीएम के तेवर तल्ख हो गए। डीएम ने फौरन ही उनका 15 दिनों का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही वीएचएसएनडी सत्र की तैयारियां अधूरी देख डीएम ने नाराजगी जताते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता देवी और बीपीएम अनुज तिवारी को नोटिस जारी करने को कहा। इसके बाद डीएम ने इसी विद्यालय का निरीक्षण किया। पढ़ाई की स्थिति जानने के लिए डीएम ने कक्षा-2 के बच्चों से किताब पढ़वाई, लेकिन बच्चे सही ढंग से किताब नहीं पढ़ पाए। इसको लेकर डीएम ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्य को शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। विद्यालय के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.