एएनएम का निधन, परिजनों ने मांगा मुआवजा
धनबाद, अगस्त 18 -- स्वास्थ्य विभाग में पिछले 20 वर्षों तक एएनएम के रूप में समर्पित सेवा देने वाली नेहा भारती के आकस्मिक निधन से उनका परिवार गहरे सदमे और गंभीर आर्थिक संकट में है। पीड़ित परिजनों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से न्याय तथा उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की गुहार लगाई है। परिजनों ने कहा कि नेहा भारती ने चासनाला सीएचसी और मधुबन-लोदना एचएससी में पूरी निष्ठा के साथ स्वास्थ्य सेवाएं दीं, लेकिन इसके बावजूद उनके निधन के बाद विभाग से कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिला। बताया गया है कि 13 अगस्त 2026 को रूटीन इम्यूनाइजेशन (नियमित टीकाकरण) ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें घर लाया गया, लेकिन अगले ही दिन 14 अगस्त की सुबह उनका निधन हो गया। परिजनों ने विभाग से मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.