एएनएम अभ्यर्थियों को राहत, अनुभव प्रमाणपत्र जारी करने की तिथि कल तक बढ़ी
लखनऊ, जून 13 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) यूपी के अंतर्गत एएनएम पद पर संविदा के आधार पर कार्यरत या कार्य कर चुके अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिल गई है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) पद के लिए सेवा भारांक प्रदान किए जाने को क्यूआर कोड आधारित अनुभव प्रमाणपत्र जारी करने की समयसीमा बढ़ा दी गई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों की मांग के चलते इसे बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया है। यह समयसीमा दूसरी बार बढ़ाई गई है।पहले इसे 10 से बढ़ाकर 13 जून किया गया था। स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) पद पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा भर्ती की जानी है। जिलों में अनुभव प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया को पूर्ण करने में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए एनएचएम यूपी द्वारा अब क्यूआर कोड आधारित अनुभव प्रमाण-पत्र के सृजन एवं निर्गमन की अंतिम तिथि 15 जून नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.