रांची, अप्रैल 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर (एएचपीआई) झारखंड चैप्टर की नई कार्यकारिणी समिति का गठन मंगलवार को किया गया। रानी हॉस्पिटल में आयोजित बैठक में रानी अस्पताल के संचालक डॉ राजेश को अध्यक्ष के तौर पर चुना गया। उपाध्यक्ष ऑर्किड अस्पताल के सिद्धांत जैन और आरोग्यम अस्पताल के हर्ष अजमेरा को चुना गया। सचिव पद की जिम्मेदारी कांके जनरल अस्पताल के डॉ शंभु प्रसाद सिंह को सौंपी गई। कोषाध्यक्ष राज अस्पताल के साहिल गंभीर और संयुक्त सचिव पद पर प्राइम अस्पताल रामगढ़ के डॉ दिनेश कुमार और डॉ रामनेश कुमार को नियुक्त किया गया। इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिलों से सामान्य निकाय सदस्यों का भी चुनाव किया गया, जो झारखंड के अलग-अलग हिस्सों का प्रतिनिधित्व करेंगे। बैठक के दौरान एएचपीआई झारखंड के पूर्व अध्यक्ष सईद अहमद अंसारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.