एएचटी थाने की पुलिस ने अपहृता को किया बरामद
संतकबीरनगर, सितम्बर 10 -- संतकबीरनगर। एएचटी थाने की टीम ने अपहरण के मामले में युवती को बरामद कर लिया है। पीड़ित मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 24 जनवरी 2025 को आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस मामले में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए एएचटी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को बुधवार को पुलिस लाइन गेट, संतकबीरनगर से बरामद किया। बरामदगी के बाद युवती को अन्य विधिक कार्रवाई के लिए कोर्ट रवाना किया गया। बरामदगी करने वाली टीम में एसआई वीरेन्द्र मिश्र, एसआई सहेन्द्र मिश्र, महिला कांस्टेबल अनुराधा भारती और कांस्टेबल दिलीप गोड़ शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.