बिजनौर, मार्च 1 -- एएचएम कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंस में होली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां साझा की। रविवार को कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ में कमलजीत सिंह नूर ने अपने सम्बोधन में होली को प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए नशामुक्त व सुरक्षित त्योहार मनाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य इंतखाब अहमद,शहजाद अहमद अवधेश कुमार, विशाल कुमार ने विचार व्यक्त किये। छात्रा चांदनी, सावनी, राजलक्ष्मी, युक्ति, अंशिका गुप्ता आदि ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये। एक दूसरे को रंग ग़ुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं। अंत में कॉलेज डायरेक्टर इंतिजार अहमद ने छात्र छात्राओं, शिक्षकों को होली की शुभकामनायें दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.