प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की अखिल भारतीय अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता मंगलवार से शहर में शुरू हो रही है। नागर विमानन प्रशिक्षण महाविद्यालय (सीएटीसी), बमरौली के कार्यपालक निदेशक एवं प्रधानाचार्य वेंकटेश्वर एल. ने सोमवार को मीडिया को बताया कि इस बार राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी प्रयागराज को मिली है। प्रतियोगिता 16 से 19 दिसंबर तक अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, (मेयोहाल) में होगी। इसमें देश की छह जोन उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी, पश्चिमी, उत्तर पूर्वी और मध्य क्षेत्र की टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक जोन से 11 सदस्यीय टीम आएगी, जिसमें पांच पुरुष खिलाड़ी, पांच महिला खिलाड़ी और एक मैनेजर शामिल होगा। इस दौरान सचिव दल बहादुर सिंह, प्रमोद कुमार, मयूर टंडन सहित अन्य अधिकारी उपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.