हल्द्वानी, अप्रैल 10 -- हल्द्वानी। बीते बुधवार की रात रुद्रपुर से ड्यूटी कर हल्द्वानी लौट रहे पेयजल निगम के सहायक अभियंता (एई) उमेश जोशी पर टांडा के जंगल में कार सवारों ने हमला कर दिया था। इस घटना में पुलिस ने घायल एई की पत्नी लता जोशी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूल रूप से बागेश्वर और हाल रामपुर रोड निवासी उमेश जोशी पेयजल निगम के रुद्रपुर कार्यालय में तैनात हैं। वह रोजाना हल्द्वानी से रुद्रपुर आना-जाना करते हैं। उमेश की पत्नी लता जोशी ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे जब उमेश अपनी ऑल्टो कार से घर लौट रहे थे तभी टांडा जंगल में दो कार में सवार युवकों ने उन्हें घेर लिया। उन पर जानलेवा हमला कर दिया। मामले में शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज भ...