एई के साथ मारपीट पर अभियंताओं ने विरोध जताया
चम्पावत, सितम्बर 7 -- चम्पावत, संवाददाता। बाजपुर में सहायक अभियंता के साथ मारपीट को लेकर अभियंताओं में आक्रोश है। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। चम्पावत में सोमवार को जनपद सचिव पंकज पटवा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सभी अभियंताओं ने एक दिन पूर्व बाजपुर में सहायक अभियंता राजीव गौड़ के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की मारपीट की निंदा की। कहा कि जल्द दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो सभी अभियंता आंदोलन करते हुए कार्य बहिष्कार करेंगे। कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार और उनके समर्थकों ने लोनिवि के अभियंता के साथ अभद्रता, मारपीट और चेहरे पर कालिख पोती है। यह भी पढ़ें- भाजपा नेता ने इंजीनियर ने चेहरे पर मिट्टी पोती, भीड़ से बचाने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.