बगहा, मार्च 6 -- बेतिया । बिहार राज्य शैक्षिक आधारभूत संरचना विकास निगम के सहायक अभियंता रोशन कुमार के निगरानी द्वारा पकड़े जाने के बाद से सारे इंजीनियर विभाग छोड़कर फरार हैं। दो दिनों से विभाग में शिक्षा विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मी आ रहे हैं, लेकिन बीएसईआईडी के कार्यालय में ताला लटका हुआ है। जहां कभी इंजीनियरों की टीम के साथ-साथ संवेदकों की मारामारी देखने को मिलती थी। वही ताला लटका कर सभी इंजीनियर विभाग से गायब हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनकी हाजिरी भी यहां से नहीं बनती है सिर्फ उनका विभाग इस कार्यालय में चलता है। ऐसे में हम लोग कोई भी जवाब नहीं दे सकते हैं। उनकी हाजिरी वहीं से बनती है और कटती है। इधर होली की छुट्टी के बाद खुले विभाग में इंजीनियर के यहां पकड़ी गई लाखों रुपए की राशि के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.