एई और कृषि भर्ती के परिणाम के लिए गरजे अभ्यर्थी
प्रयागराज, अगस्त 25 -- प्रयागराज। सहायक अभियंता के 609 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2024 और 268 पदों पर भर्ती के लिए सम्मिलित राज्य कृषि अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा के परिणाम में देरी के विरोध में अभ्यर्थियों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का घेराव किया। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष को भेजे ज्ञापन में न्यायालयीन प्रकरणों में आयोग की ओर से प्रभावी, मजबूत एवं समयबद्ध पैरवी करने की मांग की। संयोजक पंकज पांडेय ने कहा कि छात्रों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समयबद्ध परिणाम और निष्पक्ष प्रक्रिया चाहिए। कहा कि यदि दस दिनों के भीतर इस मामले में ठोस एवं संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है, तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.