जहानाबाद, अप्रैल 15 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन अरवल जिला के कुल 5 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा एकल पाली में आयोजित की गई। परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियों पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली गई थीं। परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। कुल परीक्षार्थी 3012 में से 1368 उपस्थित और 1644 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर शांति एवं सुव्यवस्था बनी रही तथा कहीं से भी किसी प्रकार की कदाचार की सूचना प्राप्त नहीं हुई। यह भी पढ़ें- एईडीओ परीक्षा के पहले चरण में 43.10% अभ्यर्थी शामिल हुए प्रशासन द्वारा सतत नि...