लखीसराय, अप्रैल 11 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में एईडीओ परीक्षा (सहायक शिक्षा विकास अधिकारी) के सफल और निष्पक्ष संचालन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यह परीक्षा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। परीक्षा के संचालन हेतु वीक्षण कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की नियुक्ति रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत की गई है, ताकि पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। प्रशासन द्वारा यह विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि किसी भी स्तर पर अनियमितता की गुंजाइश न रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे परीक्षा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.