सीतामढ़ी, अप्रैल 15 -- सीतामढ़ी। जिले के 28 केन्द्रों पर दूसरे दिन बुधवार को बीपीएससी की सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (एईडीओ) की पहले चरण की प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित हुई। कड़ी चौकसीेके बीच एकल पाली में संचालित परीक्षा में विभिन्न केन्द्रों पर कुल निर्धारित 7836 परीक्षार्थियों में 3428 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 4408 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में निर्धारित परीक्षार्थियों में आधे से अधिक परीक्षा के अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबद रहा। नकल रोकने व मुन्ना भाई पर शिकंजा कसने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे। इससे सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक संचार ठप रहा। वहीं केन्द्रों पर दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती रही। यह भी पढ़ें- एईडीओ परीक्षा के पहले चरण में 43.10% अभ्यर्थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.