बक्सर, अप्रैल 18 -- युवा के लिए ---- अवलोकन डुमरांव पहुंचकर परीक्षा संचालन की स्थिति का अवलोकन किया प्रथम पाली में सामान्य योग्यता विषय की परीक्षा आयोजित की गई बक्सर, हमारे संवाददाता। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार को जिले के 20 केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न हुई। परीक्षा के सफल आयोजन तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम साहिला ने केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने प्लस टू राज हाई स्कूल डुमरांव पहुंचकर परीक्षा संचालन की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र पर तैनात दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक तथा वीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नही...