नवादा, अप्रैल 15 -- बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की बहाली के लिए जिले के 20 केन्द्रों पर लिखित परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक ली गई। परीक्षा स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में ली गई। पहली पाली में 10080 के विरुद्ध 4346 उपस्थित रहे, जबकि 5734 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में 10080 के विरुद्ध 4200 उपस्थित और 5880 अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 08:00 बजे से 09:00 बजे तक तथा दूसरी पाली के लिए दोपहर 01:00 बजे से 01:30 बजे तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी गई थी। यह भी पढ़ें- 26 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थी ...