हाजीपुर, अप्रैल 18 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिले के सभी 22 परीक्षा केंद्रों पर एईडीईओ भर्ती परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। प्रथम पाली में कुल 8,160 आवंटित परीक्षार्थियों में से 3,638 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 4,522 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में कुल 8,160 परीक्षार्थियों में से 3,611 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी तथा 4,549 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। दोनों पालियों में किसी भी केंद्र पर कदाचार की कोई घटना सामने नहीं आई और किसी भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न केंद्रों पर सतत निगरानी रखी गई। परीक्षा कक्षों में अभ्यर्थियों की उपस्थिति, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी एवं सुरक्ष...