पटना, मार्च 13 -- बच्चों में होने वाली बीमारी एईएस (एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम) से बचाव को लेकर राज्यभर में जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किया है। गर्मी के मौसम के देखते हुए विशेष कर संभावित प्रभावित जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और लोगों को इस बीमारी के लक्षणों तथा बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में आशा कार्यकर्ता और अन्य स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर अभिभावकों को एईएस से बचाव के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...