जहानाबाद, अप्रैल 21 -- अरवल, निज संवाददाता सिविल सर्जन अरवल के सभागर में सिविल सर्जन डॉ. राज किशोर प्रसाद की अध्यक्षता में एईएस व जेई के ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल पर प्रशिक्षण डॉ विपिन कुमार के द्वारा जिला अरवल के सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को दिया गया। जिसमें सभी संस्थानों से चिकित्सा पदाधिकारी भाग लिए हैं। सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया कि सभी संस्थानों में एईएस के ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल से संबंधित सभी आवश्यक उपकरण तथा दवा की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है ताकि एईएस को नियंत्रण किया जा सके l डीवीबीडीसीओ के डॉ नंद बिहारी शर्मा के द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष संस्थान और मेडिकल कॉलेज से एईएस व जेई के मरीज प्रतिवेदित नहीं प्राप्त हुआ है l इस वर्ष भी हमलोगों का लक्ष्य है कि एईएस का केस शून्य रहे l बैठक में डीपीएम, वीडीसीओ, डीवीबीडीसी उपस्थित रहे। यह भ...