मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर। एईएस (एक्यूट इनसेफेलाइटिस सिंड्रोम) पीड़ितों की इस साल एचआईवी की भी जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने एईएस के इलाज के लिए जारी मार्गदर्शिका में पीड़ितों की एचआईवी जांच करने का निर्देश दिया है। पहली बार एईएस पीड़ितों की एचआईवी जांच कराई जा रही है। इसके अलावा, इस बार एईएस के मरीजों की हेपेटाइटिस सी और हेपेटाइटिस बी की भी जांच की जाएगी।दरअसल, एचआईवी के कारण पीड़ित के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। दूसरी ओर, एईएस के ज्यादातर मरीज कुपोषित होते हैं। सदर अस्पताल में एईएस के नोडल अधिकारी और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. चिन्मयन शर्मा ने बताया कि कुपोषण से भी पीड़ित की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में, एचआईवी जांच से यह पता लग सकेगा कि क्या इन दोनों रोगों में कोई संबंध है? हालांकि अब तक ऐसा कोई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.