मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फपुर, वरीय संवाददाता। एसकेएमसीएच के पीकू में शनिवार को एक बच्ची में एईएस की पुष्टि हुई। बच्ची पूर्वी चंपारण के सुगौली की रहने वाली है। फिलहाल वह पीकू में भर्ती है। सुगौली की कनक कुमारी (08) को चमकी के लक्षण के बाद परिजनों ने बीते 3 मई को पीकू में भर्ती कराया था। जांच में उसमें एईएस की पुष्टि हुई है।एसकेएमसीएच की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची में एईएस का कारण जेई बताया गया है। अब तक एसकेएमसीएच में 29 बच्चे चमकी बुखार से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, कनक इलाजरत है। इससे जिले में चमकी के लक्षण वालों बच्चों की संख्या 17 हो गयी। वहीं, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज व सारण के एक-एक, सीतामढ़ी के दो, शिवहर के पांच और पूर्वी चंपारण के तीन बच्चों में एईएस की पुष्टि की जा चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.