एईएस जागरूकता कार्यक्रम की सीएचओ करेंगे निगरानी
मोतिहारी, मई 28 -- मोतिहारी। एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम पर नियंत्रण के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी पहल की है। अब जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सीएचओ एईएस जागरूकता कार्यक्रम की निगरानी करेंगे।
जागरूकता कार्यक्रम की निगरानी इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिया है। सिविल सर्जन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सीएचओ को अपने क्षेत्र में आयोजित संध्या चौपाल, प्रभात फेरी, गृह भ्रमण और ओआरएस पैकेट वितरण की दैनिक रिपोर्ट तैयार करनी होगी। यह रिपोर्ट सीधे जिला स्वास्थ्य समिति को भेजी जाएगी। गर्मी और बरसात के मौसम में एईएस के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह कवायद शुरू की है।
प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी विभाग का मानना है कि समय रहते लोगों को जागरूक करके एईएस को रोका जा सकता है। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.