मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में बुधवार को एईएस के इलाज के लिए डॉक्टरों को ट्रेनिंग दी गई। एसकेएमसीएच के शिशु रोग विभागाध्यक्ष प्रो. गोपाल शंकर साहनी और जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने एईएस से संबंधित लक्षणों, पहचान और इलाज की प्रक्रिया की जानकारी दी। डॉक्टरों को बताया गया कि पीएचसी और सीएचसी स्तर पर मरीज की स्थिति गंभीर होने पर उसे तुरंत सदर अस्पताल रेफर करना चाहिए, जहां से जरूरत पड़ने पर एसकेएमसीएच भेजा जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने एईएस के प्रमुख लक्षणों जैसे तेज बुखार, चेतना में बदलाव, सांस लेने में परेशानी, रक्त परिसंचरण में गड़बड़ी और हाइपोग्लाइसीमिया के बारे में बताया। साथ ही मरीजों के इलाज और समय पर रेफरल की प्रक्रिया पर भी चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.