मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एईएस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बुधवार को जिले के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसमें डीएम, एसकेएमसीएच अधीक्षक, सिविल सर्जन, डीपीएम और जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी शामिल हुए। सचिव ने एईएस को लेकर संध्या चौपाल के आयोजन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।कहा कि एईएस को लेकर सभी को पूरी तरह से अलर्ट रहने की जरूरत है। संध्या चौपाल आयोजित कर लोगों को एईएस के बारे में जागरूक किया जाए। इसको लेकर पैंपलेट सभी जगह बांटे जाएं। अस्पताल में बेड पर ऑक्सीजन चल रहा है या नहीं इसकी निगरानी रखें। एईएस मरीजों को तुरंत एंबुलेंस या टैग हुईं गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाएं।उधर, एईएस को लेकर सीएस डॉ. सुधीर कुमार और डीपीएम रेहान अशरफ ने सकरा अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके...