मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर। एईएस को लेकर सदर अस्पताल में 24 घंटे का कंट्रोल रूम शुरू किया जाएगा। उसमें कर्मियों की तैनाती की जाएगी। सीएस डॉ. सुधीर कुमार ने इसका निर्देश दिया है। इसके अलावा एईएस को लेकर सभी पंचायतों में गाड़ियों की टैगिंग का भी निर्देश दिया गया है। एक पंचायत में कम से कम पांच गाड़ियां टैग की जाएंगी। एईएस मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए गाड़ियां टैग होंगी। एईएस को लेकर सभी पीएचसी में गैप असेसमेंट करने का भी निर्देश दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, एईएस के एसओपी के मुताबिक पीएचसी और सदर अस्पताल में कुछ को छोड़कर सभी जरूरी दवाएं मौजूद हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...