एईएस के लक्षण वाले बच्चे को बिना इलाज कर दिया रेफर
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवादाता। मड़वन प्रखंड में एईएस के लक्षण वाले छह वर्षीय बच्चे के इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है। मड़वन सीएचसी पर 24 सितंबर को एईएस के लक्षण वाले एक बच्चे को भर्ती किया गया। शुरुआती जांच में मरीज का ब्लड शुगर 40 मिली ग्राम पाया गया। इसके बाद वहां तैनात डॉक्टर ने बिना शुगर लेवल कंट्रोल किए उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मामला सामने आने पर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने मड़वन सीएचसी प्रभारी से जवाब मांगा है। सीएचसी प्रभारी को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि जांच में पता चला है कि एईएस के लक्षण वाले बच्चे का एईएस की एसओपी के अनुसार इलाज नहीं किया गया है। पत्र में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ से भी इस मामले में स्पष्टीकरण पूछने को कहा है। एसओपी के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.