मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में एईएस के दो नए मरीज मिले है। इनमें एक शहर के भीखनपुर इलाके का बच्चा, दूसरा कांटी की बच्ची है। एसकेएमसीएच में भर्ती दोनों मरीजों को ठीक होने के बाद शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।भीखनपुर इलाके के दो महीने के बृज कुमार को एईएस के कारण 20 दिन एसकेएमसीएच के पीकू में रहना पड़ा। चमकी के लक्षण के बाद उसे 1 मार्च को पीकू में भर्ती किया गया था। जांच में बच्चे में एईएस का कारण हर्पिज वायरस पाया गया है। एसकेएमसीएच के शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो डॉ गोपाल शंकर साहनी ने बताया कि यह वायरस पहले भी मिलता रहा है। इस वर्ष इस वायरस के कारण एईएस का यह पहला केस है। इस वायरस से एईएस होने के बाद ठीक होने में समय लगता है। बच्चे को 20 मार्च को डिस्चार्ज किर दिया गया है।कांटी की तीन साल की तान्या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.